फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध से 600 मीटर रही दृश्यता, दो डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ में सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह शहर में धुंध छाने से दृश्यता घटकर करीब 600 मीटर रह गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं, अधिकतम तापमान में एक दिन में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हुई, जबकि दिन में धूप से राहत मिली।
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक के अनुसार अगले दस दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने धुंध के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-55: बहादुरगढ़ में सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें