फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तराई से हिमालय तक छठ की छटा, नेपाल में घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में इस बार छठ महापर्व की छटा तराई से निकलकर पहाड़ और हिमालय तक पहुंच गई। मधेशी समुदाय के प्रमुख पर्व में पहाड़ी और नेवार समाज के लोगों की बढ़ती भागीदारी ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक बना दिया। काठमांडो से पोखरा तक नदी, तालाब व पोखरों के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

नेपाल के विभिन्न शहरों और ग्रामीण इलाकों में व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ पूजा की। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। राजधानी काठमांडो में बागमती और विष्णुमती नदियों के किनारे, रानीपोखरी, कालीमाटी और टंकेश्वर समेत कई स्थानों पर पूजा के आयोजन हुए। भक्तपुर के कमलपोखरी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
कालीमाटी-टंकेश्वर क्षेत्र में छठ मनाने की परंपरा करीब 90 वर्ष पुरानी है। वहीं, पर्यटन नगरी पोखरा में फेवा झील के किनारे बैदाम स्थित केदारेश्वर महादेवमणि मंदिर परिसर, नारायणस्थान, कालीखोला और कमलपोखरी में सामूहिक पूजा हुई। यहां चार प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु जिले में 79 स्थानों पर छठ घाट बनाए गए थे, जबकि रूपनदेही में 290 घाटों पर पूजा-अर्चना हुई। जमुहार नाला और भैरहवा के रामघाट समेत विभिन्न स्थानों पर हजारों श्रद्धालुओं ने व्रत और पूजा में हिस्सा लिया। छठ के प्रति बढ़ती आस्था को देखते हुए नेपाल सरकार ने 15 और 16 नवंबर को लगातार दो दिन देशव्यापी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। पर्व की रौनक भारत-नेपाल सीमा के सोनौली और बेलहिया क्षेत्र में भी दिखाई दी।

छठ ने बढ़ाई सामाजिक एकजुटता
नेपाल में छठ अब किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं रह गया है। पहाड़ी और नेवार समाज की बढ़ती भागीदारी ने इसे साझा संस्कृति और लोकआस्था का पर्व बना दिया है। तराई से पहाड़ तक छठ घाटों पर दिखी रौनक नेपाल में सामाजिक सद्भाव की नई तस्वीर पेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें