उरई। आटा थाना क्षेत्र के गांव चमारी निवासी एक 40 वर्षीय युवक बुधवार रात बाइक से एट से अपने गांव वापस आ रहा था। तभी एट थाना के हाइवे सिथ सोमई गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आटा थाना क्षेत्र के गांव चमारी निवासी प्रहलाद उर्फ राजू (40) बुध्सवार की रात किसरी काम से एट गया था। देर रात करीब दस बजे वह वहां से वापस बाइक से अपने घर लौट रहा था।
जब उसकी बाइक एट थाना के सोमई गांव के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट न लगाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट थी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनाें में कोहराम मचा हुआ है।