फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी, बाहर से आ रही सब्जियों ने बढ़ाई महंगाई

Mon, 28 Mar 2016 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सब्जियों के दामों में उछाल
विज्ञापन
बाजार से लोकल सब्जियां गायब हो गईं हैं। अब शहरवासी हिमाचल और दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों पर ही निर्भर हैं। इस कारण कुछ सब्जियों के दाम में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


सब्जियों के रेट में इजाफा होने का कारण पिछले दिनों हुई बारिश को बताया गया है, जिस कारण सब्जियों के रेट में 5 से 10 रुपये किलो का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा फर्क गोभी पर पड़ा है, जो गोभी 5 रुपये किलो है वह अब 20 रुपये किलो हो गई है।

स्माल वेजिटेबल सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज का कहना है कि पिछले सप्ताह के मुकाबले में कुछ सब्जियों के रेट में इजाफा हुआ है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार मई में लोकल सब्जियां शुरू होंगी।
विज्ञापन

यह हैं सब्जियों के रेट
सब्जी (प्रति किलो)--------रेट (रुपये में)
शिमला मिर्च----------------30
खीरा-----------------------15
लॉकी-----------------------15
करेला-----------------------40
भिंडी-----------------------40
फूल गोभी--------------------20 से 25

इन पर भी महंगाई की मार
आलू-----------------------10
प्याज-----------------------15
अदरक-----------------------40
लहसन-----------------------60
हरी मिर्च -----------------------40
टमाटर -----------------------20

अगले माह से मंडी शुरू
अप्रैल के पहले सप्ताह से सेक्टरों में लगने वाली अपनी मंडी की तरह मार्केट कमेटी भी मंडी लगाने जा रहा है। इस समय पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से प्रतिदिन शहर में अलग-अलग जगह मंडी लगाई जाती है। मार्केट कमेटी के अनुसार पंजाब मंडी बोर्ड अभी जिस दिन जहां पर अपनी मंडी लगाता है वहां पर ही मार्केट कमेटी फीस चार्ज करके तीसरे दिन अपनी मंडी लगाएगी।
विज्ञापन


ऐसे सप्ताह में दो बार अपनी मंडी लगेगी शहरवासियों के लिए
कहां---------------------------------पंजाब मंडी बोर्ड, मार्केट कमेटी
सेक्टर-45----------------------------सोमवार, वीरवार
सेक्टर-39, धनास-----------------------मंगलवार, शुक्रवार
सेक्टर-15,40-----------------------बुधवार,शनिवार
रामदरबार---------------------------वीरवार, रविवार
सेक्टर-46--------------------------शुक्रवार, सोमवार
सेक्टर-43---------------------------शनिवार, मंगलवार
सेक्टर-34---------------------------रविवार, बुधवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें