फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी ने अलीगढ़ को 13-0से हराया

Thu, 14 Dec 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाकी प्रतियोगिता में मैच में भिड़ते खिलाड़ी।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को वाराणसी ने अलीगढ़ को 13-0 से हराया। गुरुवार को गोरखपुर-वाराणसी और लखनऊ और झांसी के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


   बुधवार को चौथे दिन पहला मैच आगरा मंडल व झांसी मंडल के बीच खेला गया। झांसी ने 3-0से जीता। विजेता टीम की ओर से नाजिया ने दो व अमरीन ने एक गोल किया। इस मैच को जीतने के साथ ही झांसी मंडल की टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। दूसरा मैच लखनऊ मंडल व गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। गोरखपुर ने यह मैच 2-0 से जीता। विजेता टीम की ओर से साधना व दीपमाला ने एक-एक गोल किए। तीसरा मैच आगरा मंडल व वाराणसी मंडल के बीच खेला गया।

इस मैच में वाराणसी मंडल 2-0 से विजयी रहा। विजेता टीम की ओर से चंचल व कल्पना ने एक-एक गोल किए। चौथा मैच अलीगढ़ मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। यह मैच वाराणसी की टीम ने 13-0के बड़े अंतर से जीता। विजेता टीम की ओर से सर्वाधिक चार गोल पूजा, आकांक्षा ने तीन व राधिका ने दो गोल किए।   पांचवां मैच मिर्जापुर मंडल व फैजाबाद मंडल के बीच खेला गया। इस मैच में मिर्जापुर मंडल ने 4-0से विजयी रहा। विजेता टीम की ओर से पूर्णिमा ने दो तथा रश्मि व आंचल ने एक-एक गोल किए। छठवां मैच अलीगढ़ मंडल व लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ मंडल 5-0से विजयी रहा। बृहस्पतिवार  को दोपहर 12 बजे से पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर तथा वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच लखनऊ हॉस्टल तथा झांसी मंडल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें