फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी तिलगाड गदेरे ने मचाई तबाही

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लगातार बारिश के चलते नौगांव गदेरे में के आए उफान से दुकानों में घुसा मलबा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। गंगोत्री हाईवे तिलगाड गदेरे में उफान आने सेे हर्षिल में अवरुद्ध हो गया। यहां जलागम क्षेत्र में हुई भारी बारिश से गंगोत्री हाईवे पर गदेरे को पार करते बाइक सवार तो किसी तरह बच गया, किंतु बाइक भागीरथी में बह गई। एक मैक्स पेड़ पर अटक गई।
विज्ञापन


बेकाबू गदेरे कापानी हर्षिल जाने वाले पुल को भी अपने चपेट में लेकर पानी सेना के बीआईपी हट्स, आई वेक्स, मोटरटी कैंप की ओर पहुंच गया। कुछ पानी हेलीपैड की ओर बह रहा है। सेना और हर्षिल बाजार के लोग मौके पर पहुंच कर सेना के कैंप की ओर आने वाले पानी के बहाव को मोड़ने की कोशिश करने में जुटे रहे। देर शाम तक तिलगाड का उफान कम नहीं हो पाया था। यमुनोत्री हाईवे दिनभर फूलचट्टी तथा असनोल गाड में बंद रहा। यहां शाम छह बजे ही यहां यातायात शुरू हो पाया।

यमुनोत्री के लिए एक टैक्सी में आठ यात्री बृहस्पतिवार को बड़कोट से गए थे,  किंतु रास्ता देर शाम तक खुलने के कारण वे जानकीचट्टी तक ही पहुंच पाए। गंगोत्री के लिए भी एक टैक्सी में तीन यात्री गए, जो तिलगाड से आग नहीं बढ़ पाए। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय समेत आसपास ग्रामीणों इलाकों में रुक-रुक हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


डुंडा ब्लाक के ब्रह्म्खाल में शीला कैंतुरा के मकान पर पेड़ गिरने से छत और एक साइड दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वही धनारी के पीपली में तेज बारिश से शिव सिंह राणा का दो मंजिला भवन क्षतिग्रस्त हो गया। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

नौगांव। नौगांव क्षेत्र के स्यौरी फल पट्टी में हुई तेज मूसलाधार बारिश से नौगांव एवं देवलसारी गदेरे में उफान आने से यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। बुधवार रात से हो रही बारिश से शहर के नजदीक बह रहे नौगांव गदेरे में पानी के साथ आए भारी बोल्डर एवं मलबे से पानी का बहाव दूसरी ओर होने से कई दुकानों में पानी भर गया। इस दौरान स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहे स्कूली छात्र भी मुसीबत में फंसे रहे। पानी का बहाव कम होने के बाद ही बच्चे अपने गंतव्य को जा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें