फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई अस्पताल बनेंगे उत्तराखंड के छह अस्पताल, घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Thu, 27 Apr 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ravishankar prasad - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रदेश के लोगों को छह चुनिंदा अस्पतालों में घर बैठे रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य के छह अस्पतालों को ई अस्पताल बनाया जाएगा। डॉक्टरों से समय लेने के लिए मरीज या उनके परिजन मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन


इस सुविधा के लिए एनआईसी द्वारा तकनीकी सहयोग दिया जाएगा। हार्डवेयर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। किन अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इसका फैसला प्रदेश सरकार द्वारा लिया जाएगा।

पांच-छह माह के भीतर यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।  इस बात की घोषणा बुधवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देहरादून में स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क से मात्र 80 करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसमें सुधार की गुंजाइश है। इसके अलावा पंतनगर में एक और सॉफ्टवेयर पार्क खोला जाएगा। 
विज्ञापन

100 सीट का बीपीओ खोला जाएगा

​इसके लिए जमीन प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। शेष सुविधाएं केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय आईटी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने छोटे शहरों में भी कॉल सेंटर खोलने की योजना बनाई है।

जल्द ही देहरादून में 100 सीट का बीपीओ खोला जाएगा। बीपीओ के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी भी उपलब्ध कराएगी। बीपीओ के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) का सेंटर और अल्मोड़ा में सब सेंटर खोलने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

प्रदेश सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराते ही सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में प्रदेश में असीम संभावनाएं हैं। साइबर क्राइम को रोकने के लिए उत्तराखंड के 800 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

इसके अलावा आईटी मंत्रालय की ओर से क्लाउड सिस्टम शुरू किया जा रहा है। एनआईसी द्वारा सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल डाटा सेंटर के रूप में किया जा सकेगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और वित्त मंत्री प्रकाश पंत भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें