फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र ने कैलाश खेर की करोड़ों की पेमेंट रोकी, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 26 Apr 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ पर बनी 12 करोड़ की फिल्म के सिलसिले में बकाए का भुगतान करने को लेकर शासन की किरकिरी हो गई है। अमर उजाला ने इस भुगतान को लेकर बुधवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा इसका विरोध करने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन


शासन की इस गुपचुप कवायद की खबर लगते ही इस भुगतान को रोक दिया गया है। शासन ने यह कदम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर उठाया है।

कैलाश खेर को आपदा प्रबंधन विभाग के फंड से भुगतान करने से नाराज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से इस बारे में शिकायत की थी।बता दें कि पिछली सरकार में कैलाश खेर की कंपनी को केदारनाथ पर डाक्यूमेंट्री बनाने का काम मिला था।

तत्कालीन सरकार ने खेर को उनके इस कार्य का भुगतान आपदा प्रबंधन विभाग के फंड से किया। भाजपा नेता अजेेंद्र अजय ने आरटीआई की सूचना से जब इसका खुलासा किया तो पार्टी इसके विरोध में खुलकर आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध में उतरे भट्ट, सीएम से शिकायत

मामले के तूल पकड़ने के बाद पूर्व सरकार ने भुगतान पर रोक लगा दी। तब से खेर का अवशेष भुगतान लटका था। पेमेंट के लिए खेर ने शासन के चक्कर भी काटे। मगर बात नहीं बनी। इधर, मुख्य सचिव के निर्देश पर भुगतान को लेकर बैठक की गई। इसके बाद वित्त विभाग ने एक करोड़ 45 लाख 69 हजार 812 रुपये की राशि जारी करने के आदेश जारी कर दिए थे। 

विरोध में उतरे भट्ट, सीएम से शिकायत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपनी सरकार में कैलाश खेर को आपदा फंड से पेमेंट किए जाने पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिकायत की।

भट्ट के मुताबिक, भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया था। पार्टी को आपदा फंड से भुगतान किये जाने पर सख्त एतराज है। उनके द्वारा संज्ञान में लाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव व सचिव वित्त को पेमेंट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दे दिए हैं और शासन ने चेक रोक दिया है।

उन्होंने कहा कि उनकी मंशा कैलाश खेर का भुगतान रोकना नहीं है, बल्कि इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग के फंड को इस्तेमाल किए जाने से नाराजगी है। कैलाश खेर को किसी और मद से पेमेंट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें