फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन की गरिमा और सामाजिक समरसता बनाए रखें: डॉ. अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विधानसभा सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों को सदन की गरिमा और सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वीरवार को झज्जर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के दौरान कही।
विज्ञापन

विधानसभा में हुई एक टिप्पणी के संदर्भ में डॉ. शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज या वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी उचित नहीं है। हरियाणा की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता से है, इसलिए जनप्रतिनिधियों को सदन से सकारात्मक और जिम्मेदार संदेश देना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।
शर्मा ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन में जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के पर्याप्त अवसर हैं। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे विषयों पर सरकार से जवाब मांगा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें