फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: यूपीसीएल की बोलेरो जीप खाई में गिरी...पेड़ से टकराकर रुकी, तीन घायल; छह लोग थे सवार

Tue, 15 Sep 2026 03:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

थल-सातसिलिंग रोड पर सुवालेक के पास यूपीसीएल की बोलेरो जीप खाई में गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराकर जीप गहरी खाई में नहीं लुढ़की और वहीं रुक गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
यूपीसीएल की बोलेरो जीप खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल-सातसिलिंग रोड पर सुवालेक के पास यूपीसीएल की बोलेरो जीप खाई में गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराकर जीप गहरी खाई में नहीं लुढ़की और वहीं रुक गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वाहन में छह लोग सवार थे, जो थल से पिथौरागढ़ आ रहे थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम रिण के पास स्टेट हाईवे के किनारे नाली से निकाली गई मिट्टी काफी मात्रा में जमा है। इसी जगह पर मंगलवार अपराह्न डेढ़ से दो बजे के बीच यूपीसीएल का वाहन यूके 05 ई-9526 दूसरे वाहन को पास देते वक्त सड़क के निचले किनारे में जमा मिट्टी में धंसने के बाद खाई में लुढ़क गया। कुछ मीटर नीचे लुढ़क कर वाहन पलट गया और एक पेड़ से टकराकर रुक गया। हादसे से वाहन में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।

बताया गया कि जिस वाहन को पास दिया जा रहा था, उसमें सवार लोगों ने अन्य के साथ मिलकर तुरंत दुर्घटनाग्रस्त जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर जाजरदेवल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रकाश पांडेय ने बताया कि घायलों में से एक नेपाली नागरिक का हाथ टूटा है और दो अन्य लोगों को चोट है। दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में छह लोगों के होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें