फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना ही नहीं, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों से भी हो रहा पलायन

Thu, 22 Sep 2016 09:32 PM IST
टीम डिजिटल

सार

- एनएचआरसी की जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद फिर से हमलावर हुई भाजपा
- भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा- विधानसभा चुनाव में कैराना को बनाएंगे मुद्दा
- प्रदेश सरकार से घट रहा लोगों का भरोसा, इसलिए बढ़े पलायन के मामले
- हुकुम समेत पांच सांसदों ने पलायन को लेकर आईजी से की मुलाकात
विज्ञापन
police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना पलायन प्रकरण पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की रिपोर्ट आने के बाद भाजपा एक बार फिर आक्रामक हो गई है। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने साफ कहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी इसे मुद्दा बनाएगी। बृहस्पतिवार को हुकुम सिंह के नेतृत्व में भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने पलायन और कानून-व्यवस्था समेत अन्य मसलों को लेकर मेरठ जोन के आईजी से मुलाकात की। इसके बाद नेताओं ने कहा कि कैराना से पलायन घटने के बजाय बढ़ता जा रहा है। कैराना ही नहीं, सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोगों का पलायन हो रहा है।
विज्ञापन

 

पलायन थमने के बजाय बढ़ता जा रहा

bjp
कैराना सांसद हुकुम सिंह, मेरठ के राजेंद्र अग्रवाल, बागपत के डॉ. सत्यपाल सिंह, सहारनपुर के राघव लखनपाल और नगीना सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने बृहस्पतिवार को आईजी जोन अजय आनंद से मुलाकात की। आईजी से उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन रोकने और कानून-व्यवस्था सुधारने जैसे मसलों पर बात की। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हुकुम सिंह ने कहा, एनएचआरसी की जांच टीम की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि उन्होंने पलायन का मुद्दा सही उठाया था। कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब है कि पलायन थमने के बजाय बढ़ता जा रहा है। कैराना का उदाहरण सबके सामने है। उन्होंने दावा किया कि सहारनपुर, नगीना और बागपत समेत पश्चिम के अधिकांश जिलों में भी लगातार लोग अपराध के कारण पलायन कर रहे हैं। लोग करोड़ों की कीमत के मकान कौड़ियों के भाव बेचकर जा रहे हैं और प्रदेश सरकार एक वर्ग विशेष के संरक्षण का काम कर रही है। हुकुम सिंह ने कहा कि उन्होंने जो सूची जारी की थी, उस पर काम करने के बजाय सरकार ने अपनी पूरी ताकत उसे झुठलाने में लगा दी। सूची को गलत साबित करने के लिए प्रशासन ने झूठे लोग तैयार कर दिए और उन्हें पेश किया गया। स्थिति बिगड़ते देख लगातार लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

वर्ग विशेष के लोगों पर साधा निशाना

bjp - फोटो : अमर उजाला
हुकुम सिंह ने कहा कि उन्होंने और पार्टी के लोगों ने आम जनता में भरोसा कायम करने की भरपूर कोशिश की है, लेकिन अपराधियों का आतंक ज्यादा है। खुलेआम हथियारों के बल पर रंगदारी मांगी जा रही है और प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन यह भी सच है कि वर्ग विशेष के लोगों के कारण ही पलायन हो रहा है। लोगों का सरकार से भरोसा कम हो रहा है और पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश इसकी चपेट में है। हुकुम सिंह ने कहा कि सरकार बनने के बाद पलायन करने वाले लोगों को वापस बसाया जाएगा। सभी लोगों में भरोसा कायम करने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है।

आपराधिक तत्वों को सरकारी संरक्षण
सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि सहारनपुर में पिछले दिनों कई ऐसी वारदातें हुई हैं। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन हालात में लोग अपने घर छोड़कर दूसरे शहरों में पलायन कर रहे हैं। मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ऐसे आपराधिक तत्वों को संरक्षण दे रही है, जिससे लगातार अपराध बढ़ रहा है।

मुद्दा न भटके, इसलिए रोका था सोम को
कैराना प्रकरण के दौरान सरधना विधायक संगीत सोम की यात्रा को समर्थन न देने पर हुकुम सिंह ने अपना बचाव किया। उन्होंने कहा कि सोम ने जनता के समर्थन में यात्रा निकाली, थी लेकिन वह मुद्दे को भटकाना नहीं चाहते थे। इसी कारण सोम से यात्रा न निकालने को कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें