फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला और बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर हुए दो अलग-अलग हादसों में एक अज्ञात महिला और एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पहला हादसा बराही फाटक के पास हुआ, जहां रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना सामने आया है। जांच अधिकारी उर्मिला ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पहचान होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा रेलवे स्टेशन परिसर के निकट हुआ। यहां रेलवे ट्रैक पार करते समय 58 वर्षीय फूल सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सूरत नगर के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर जीआरपी बहादुरगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें