फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्र समेत दो की मौत

Mon, 23 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा टोल प्लाजा के पास परिजनों के साथ खेत आए छात्र को सड़क पार करते समय कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना व कस्बा आटा निवासी सचिन(12) पुत्र हरेंद्र पाल सोमवार की दोपहर करीब एक बजे
विज्ञापन


परिजनों के साथ अपने खेत पर आया था। वहां से वह आटा बस स्टैंड से समोसा लेने जाने के लिए रोड क्रास कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम

के  लिए भेज दिया। बच्चे की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें को हुई तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मौके से चालक भाग निकला। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइकसवार वृद्ध की मौत
डीजे बैंड की कार व बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। डाक्टरों ने घायल को झांसी मेडिकल कालेज रेफ र किया। बताते चलें कि बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। रविवार की रात लगभग आठ बजे सनी सोनी (22) निवासी मोहल्ला फर्दनवीस अपनी

बाइक से जालौन की ओर आ रहा था। उसके साथ सेंगर कालोनी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मचारी संतराम सिंह सेंगर (72) भी थे। वे अपने पैतृक गांव मड़ोरा स्थित दूध डेयरी को बंद कर आ रहे थे। इस दौरान प्रतापपुरा के पास सामने से आ रही डीजे बैंड की गाड़ी से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक टकराते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पडे़। दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने

थे। संतराम सिंह सेंगर के सिर में गंभीर चोट लग गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उरई में इलाज के दौरान संतराम सिंह सेंगर की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सनी सोनी को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें