फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है। दुल्हेड़ा के पास ट्रक की चपेट में आने से सेना के सेवानिवृत्त कर्मचारी की जान चली गई। वहीं, केएमपी पर ट्रक में लोहे के एंगल घुसने से हेल्पर की मौत हो गई। तीसरा हादसा गांव कसार में हुआ, जहां कार की टक्कर से महिला घायल हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नजफगढ़ निवासी अमित शर्मा ने बादली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता सत्यओम शर्मा सेना से सेवानिवृत्त थे। सात नवंबर को वह स्कूटी पर सवार होकर डाबोदा गए थे। सुबह करीब सवा दस बजे सूचना मिली कि दुल्हेड़ा के पास उनका सड़क हादसा हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो सत्यओम शर्मा का शव ट्रक के नीचे दबा हुआ था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। अमित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे हादसे में ट्रक हेल्पर जयवीर महतो की जान चली गई। उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी सूरज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा जयवीर महतो ट्रक पर हेल्पर था। वह ट्रक मालिक एवं चालक संजय के साथ मानेसर से मोबिल ऑयल के ड्रम लेकर खरखौदा स्थित मारुति कंपनी गया था। वहां से लौटते समय केएमपी पर डाबोदा के पास हादसा हो गया। शिकायत के अनुसार ट्रक मालिक संजय की लापरवाही के कारण ट्रक में लोहे के एंगल घुस गए और उनकी चपेट में आने से जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। थाना सदर एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीसरा हादसा गांव कसार में हुआ। यहां कार की चपेट में आने से सुमन नाम की महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है। थाना सेक्टर-6 एसएचओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें