फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा बच्चों ने 23 सेकंड में सुनाए पीरियोडिक टेबल के 50 तत्व

विज्ञापन
22jjrp14- झज्जर। भाई-बहन नियान आद्विक और नायशा आद्विका
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव खेड़ी खुम्मार के जुड़वा भाई-बहन नियान आद्विक और नायशा आद्विका ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले इन बच्चों ने पीरियोडिक टेबल के 50 तत्वों को महज 23 सेकंड में क्रमवार सुनाया।
विज्ञापन

दोनों बच्चों ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था, जिसकी पुष्टि हो गई है। फीस जमा होने के बाद उनका नाम दर्ज किया जाएगा। उन्होंने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी मेल भेजी है। पीरियोडिक टेबल जैसे चुनौतीपूर्ण विषय को इतनी कम उम्र में याद करना उनकी प्रतिभा दर्शाता है। वे सामान्य ज्ञान से जुड़ी कई जानकारियों को भी तेजी से प्रस्तुत करने में रुचि रखते हैं। इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।
नियान और नायशा पिछले तीन महीने से पीरियोडिक टेबल के तत्वों का अभ्यास कर रहे थे। पिछले करीब 10 दिनों से उन्होंने याद करने की गति बढ़ाई। वे एक साथ अभ्यास करते हैं और एक-दूसरे के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। पीआरएस ग्लोबल स्कूल में उन्हें डॉ. हिम्मत भारद्वाज का मार्गदर्शन मिल रहा है। बच्चों के पिता मनोज कुमार, एक सरकारी शिक्षक हैं, जिन्होंने बच्चों की रुचि और प्रतिभा को विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें