13jjrp14- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ सदस्य। स्रोत : कॉ
साल्हावास। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए ट्राइकलर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य दलबीर सिंह ने किया।
प्रतिभागियों की आकर्षक रंगोलियों से महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया। निर्णायक मंडल ने रंग संयोजन, विषयवस्तु, मौलिकता और कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। नैना, बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम, दीपांशु, बीएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा नेहा व नेहा, बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. पवित्रा देवी, डॉ. रीना, डॉ. अजय कुमार और रवि शंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।