फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के लिए ट्रायल 27 और 28 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। अखिल भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों के लिए खेलों के ट्रायल 27 जनवरी से 2 फरवरी तक हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर किए जाएंगे। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिले के पात्र सिविल सेवा अधिकारियों से ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कैरम, कबड्डी, शतरंज, फिजिकल, क्रिकेट एवं बैडमिंटन खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बताया कि कबड्डी के लिए पुरुष अधिकारियों का ट्रायल 27 जनवरी और महिला अधिकारियों का ट्रायल 28 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट खेल के लिए 29 जनवरी को करण खेल स्टेडियम करनाल में ट्रायल लिया जाएगा। इसी दिन शतरंज प्रतियोगिता का ट्रायल ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में और फिजिकल खेल का ट्रायल छोटूराम स्टेडियम रोहतक में आयोजित होगा।
इसके अलावा बैडमिंटन खेल के ट्रायल 2 फरवरी को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला और कैरम खेल के ट्रायल 2 फरवरी को कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला झज्जर के इच्छुक एवं पात्र सिविल सेवा अधिकारी निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें और राज्य एवं जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें