फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लेट न हों इसलिए रैक बदल रवाना की जा रहीं ट्रेनें, एक सप्ताह से लेट चल रही दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेन

Thu, 07 Dec 2023 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

02564 बरौनी क्लोन बुधवार की सुबह 6.35 के बजाय करीब डेढ़ घंटे की देरी से आठ बजे पहुंची। बरौनी पहुंचते-पहुंचते यह ट्रेन तीन घंटे 40 मिनट लेट हो गई। वैशाली एक्सप्रेस भी सुबह करीब एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन
बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में भीड़ होने के कारण देसी जुगाड़ के सहारे यात्रा करते यात्री। - फोटो : आनंद चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे और मेगा ब्लॉक के चलते एक सप्ताह से दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनें लेट चल रही हैं। मुंबई से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, एलटीटी और पंजाब से आने वाली अवध-आसाम और दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति समेत कई ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में गोरखपुर स्टेशन से कुशीनगर और दादर एक्सप्रेस रैक बदलकर चलाई जा रही है।

विज्ञापन


गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 7.05 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचती है। शाम 5.45 बजे यही ट्रेन मुंबई लौटती है। प्रयागराज जंक्शन पर निर्माण कार्य व कोहरे के चलते यह ट्रेन बीते एक सप्ताह से चार से पांच घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर आने और सफाई के बाद वापस जाने के लिए प्लेटफार्म तक आने में तीन से चार घंटे और लग जाते हैं। इस वजह से भी यह ट्रेन रोज लेट हो रही थी।

इसे देखते हुए अब कुशीनगर एक्सप्रेस की रेक को सुबह गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस जाने वाली ट्रेन में लगा दिया जा रहा है। वहीं दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस की रेक को कुशीनगर एक्सप्रेस में लगाया जा रहा है। इस अदला-बदली के चलते दोनों ट्रेनें समय से चल पा रही हैं।
विज्ञापन


मुंबई के अलावा दिल्ली से गोरखपुर रूट पर आने वाली ट्रेन भी लेट हो रही हैं। 02564 बरौनी क्लोन बुधवार की सुबह 6.35 के बजाय करीब डेढ़ घंटे की देरी से आठ बजे पहुंची। बरौनी पहुंचते-पहुंचते यह ट्रेन तीन घंटे 40 मिनट लेट हो गई। वैशाली एक्सप्रेस भी सुबह करीब एक घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें