फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घर जाने वालों को नहीं मिल रही ट्रेनों में सीट

सार

दिवाली पर घर जाने वालों को नहीं मिल रही ट्रेनों में सीटखुर्जा जंक्शन।ऐसे में यात्रियों को रिजर्वेशन कराने में काफी दिक्कत हो रही है।इसके अलावा पितृ पक्ष में पूजा के लिए बिहार के गया जिले में जाने वाले लोगों को भी सीट के लिए लंबी वेटिंग झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर घर जाने वालों को नहीं मिल रही ट्रेनों में सीट
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में पूर्वी जिलों व बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में नवरात्र, दिवाली और छठ पर जाने वाले लोगों को को लंबी वेटिंग मिल रही है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग वेटिंग खत्म होने की उम्मीद में रिजर्वेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से चलकर कलकत्ता जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे आती है। इस ट्रेन का स्टॉपेज कम हैं और करीब 300 किलोमीटर के दायरे में ही रिजर्वेशन होता है। इसलिए बिहार और कलकत्ता रूट पर सफर करने वाले इस ट्रेन में सफर करते हैं। ट्रेन में करीब तीन महीने की वेटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा दोपहर दो बजे आने वाली गोमती एक्सप्रेस में 60, सुबह सात बजे आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में 100 और सुबह साढ़े सात बजे आने वाली लिछवी एक्सप्रेस में 120 तक की वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को रिजर्वेशन कराने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा पितृ पक्ष में पूजा के लिए बिहार के गया जिले में जाने वाले लोगों को भी सीट के लिए लंबी वेटिंग झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें