शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए चंडीगढ़ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने कई राउंड अबाउट पर लाइटें लगा दीं और कुछ पर स्लिप रोड बनाया जा रहा है। लेकिन इन स्लिप रोड से लोगों को सुविधा से अधिक नुकसान हो सकता है।
सेक्टर 23-16 के चौराहे पर बन रही स्लिप रोड का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन स्लिप रोड के बीचों बीच 4-5 पेड़ों को अभी तक काटा नहीं गया है। मौजूदा स्थिति में स्लिप रोड से गाड़ी का निकलना मुमकिन नहीं है। रात के समय तो ऐसे हालात में बड़ा हादसा होने की आशंका है।
लोगों का कहना है कि विभाग को स्लिप रोड के बीच के पेड़ों को हटाना चाहिए। उधर, इस मामले में चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने कहा कि स्लिप रोड के बीच में आ रहे पेड़ों को काटने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। उन्होंने कहा कि स्लिप रोड की सड़क शुरू करने से पहले पेड़ों को अनुमति लेकर हटा दिया जाएगा।