झज्जर। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता ने कहा कि हर व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें, यही हरियाणा व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य है। वह श्री कृष्ण धर्मशाला में आयोजित व्यापारी मिलन सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव सिंगल ने की।
गुप्ता ने कहा कि किसी व्यापारी को किसी अधिकारी या अवांछित व्यक्ति से डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार से उन्होंने जीएसटी का एक प्रतिशत हिस्सा संकट के समय व्यापारियों को देने और 65 वर्ष की आयु के बाद पेंशन देने की मांग रखी।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। नगर परिषद अध्यक्ष जेली सिंह सैनी ने व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। शहरी प्रधान राकेश अरोड़ा ने व्यापारियों के हितों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।शहरी प्रधान राकेश अरोड़ा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मंच संचालन जिला महासचिव सुनील यादव ने किया। जिला अध्यक्ष के आग्रह पर उन्हें झज्जर शहर का युवा अध्यक्ष घोषित किया।
इस अवसर पर प्रमोद बंसल, रमेश सोनी, रविंद्र सोनी, बालकिशन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजीव मित्तल, भगवत प्रसाद, सीए प्रशांत आर्य, सीए वीरेंद्र गोयल, नरेंद्र देशवाल, शिवधन, जगदीश गेरा, सीमा दहिया, घनश्याम सिंघल, चिमनलाल वर्मा, दिनेश यादव पार्षद, जयपाल पप्पू पार्षद, गुलशन शर्मा मौजूद रहे।
21jjrp10- श्री कृष्ण धर्मशाला में आयोजित व्यापारी मिलन समारोह में मौजूद व्यापारी। स्रोत : व्याप