फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर पलटी तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। देवी मंदिर के पास बस स्टैंड मार्ग पर शनिवार सुबह खस्ताहाल सड़क के कारण तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है और गहरे गड्ढे बने हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।
बताया गया कि करीब छह माह पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़क उखाड़ी गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई। इसी मार्ग से स्कूल बसें भी गुजरती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें