फ़ोटो-103: बहादुरगढ़ के नया गांव के डंपिंग पॉइंट में लगी आग से उठता धुआं। संवाद
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। बुधवार को नयागांव स्थित डंपिंग प्वाइंट में अचानक आग लग गई। कचरे में लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इससे पहले मंगलवार दोपहर को नूना माजरा के खेतों में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर और पीवीसी गोदामों में लगने वाली आग लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है।