फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन पार्क में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, जिम व फव्वारें भी लगेंगे

विज्ञापन
19jjrp17- टाउन पार्क का निरीक्षण करते चेयरमैन व नप के अ​​धिकारी। स्रोत-नप - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बीच में बने टाउन पार्क के हालात जल्द सुधरने वाले हैं। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से काम का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। पार्क के विकास पर करीब 35 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, फव्वारें लगाए जाएंगे और जिम भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

पार्क में पहले से ही जिम बनी हुई है लेकिन उसके उपकरण पुराने हो चुके हैं व कई उपकरण टूटे भी हुए हैं। अब उनकी जगह पर नए जिम के उपकरण लगाए जाएंगे ताकि लोग सुबह-शाम लोग व्यायाम कर सके।
पूरे पार्क में फैंसी लाइट लगाई जाएंगी ताकि शाम व रात के समय में लोग आसानी से घूम सके। बच्चों के खेलने के लिए अलग-अलग झूले लगाए जाएंगे।

नप चेयरमैन और अधिकारियों ने मौका मुआयना किया
पार्क के विकास को लेकर वीरवार को नगर परिषद चेयरमैन और अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और ठेकेदार को भी पार्क के विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि कार्य को लेकर किसी भी कीमत पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर ईओ देवेंद्र सिंह, पार्षद जयपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगा शौचालय
चेयरमैन व अधिकारियों ने शहर के डाकघर के पास बने शौचालय का भी निरीक्षण किया। इसका कई माह से काम चल है। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि दो-तीन दिन में शौचालय शुरू हो जाएगा। मौके पर शौचालय में पानी निकासी की जांच भी की गई। शहर के बाजार में बन रहे नालों का निरीक्षण किया गया और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें