फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर ऋण चुकाने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड झज्जर में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार परमार ने बताया कि इस दौरान नई ऋण योजनाओं और बैंक की गतिविधियों के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही पौधरोपण, मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य जांच, सफाई अभियान, ऋण मेला, ग्राम चौपाल, सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


सोमवार को सम्मान समारोह में समय पर ऋण चुकाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा नए ऋण भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष राकेश जाखड़ ने की। उन्होंने समय पर किस्त जमा करने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें