फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार शहरों में आज होगी दून विवि की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीबीटी) मंगलवार और बुधवार को आयोजित की जाएगी। इस बार प्रवेश परीक्षा में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देहरादून के अलावा नई दिल्ली, हल्द्वानी और लखनऊ के केंद्रों पर भी होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएससी व्यावहारिक मनोविज्ञान, बीए अर्थशास्त्र, एमए अंग्रेजी, एमएससी रसायन विज्ञान, बीएससी भूगोल, बीबीए, बीए अंग्रेजी, डिजाइन, एमएससी व्यावहारिक मनोविज्ञान और एमएससी व एमटेक कंप्यूटर साइंस की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। आठ जुलाई को बीएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और बायोलाजिकल साइंस, विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों (जापानी, स्पेनिश, फ्रेंच, चीनी और जर्मन), बीए मीडिया व कम्युनिकेशन और बीकॉम के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दून में सेंट जेवियर्स स्कूल, चिल्ड्रन्स अकादमी, रिवर रेन पब्लिक स्कूल और विवि परिसर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें