फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक कर रही कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फर्रुखाबाद हाईवे पर बरालोकपुर पशु बाजार के पास ओवरटेक कर रही कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। कार बाइक में टक्कर मारते हुए दूसरी साइड खंदी में उतर गई। और बाइक समेत सवार उछलकर खंदी में गिर गए। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से गंभीर घायल हो गए थे। राहगीरों की मदद से घायल दंपती को सीएचसी बसरेहर ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चला रहा चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कार में बैठे मामूली रूप से चोटिल हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


राजू राजपूत (40) निवासी गांव मोहब्बतपुर बसरेहर कस्बे में पंक्चर के दुकान चलाता था। कई सालों से वह कस्बे में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। रविवार सुबह वह पत्नी प्रीति (35) व बेटे छोटू (13) के साथ मैनपुरी के बबेर थाना क्षेत्र के गांव गाजियापुर स्थित अपनी ससुराल लकवा पीड़ित साले को देखने के लिए गया था। शाम को तीनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। रास्ते में शाम लगभग साढ़े तीन बजे चौबिया थाना क्षेत्र में बरालोकपुर के पशु बाजार के पास इटावा की तरफ से जा रही कार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की होड़ में सामने से आ रही राजू की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक समेत राजू का बेटा छोटू 10 मीटर दूर सड़क किनारे खंदी में उछलकर गिर पड़ा। इससे छाेटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार भी दूसरी साइड खंदी में ही उतर गई। सड़क पर ही गिरकर राजू और उनकी पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दंपती को भी मृत घोषित कर दिया। कार सवार महेश चंद्र (55), पत्नी मिथलेश (50) और उनके रिश्तेदार राजेंद्र (50) मामूली रूप से चोटिल हो गए थे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर थाने में ले आई। चौबिया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। कार सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि कार महेश चंद्र का बेटा नीलेश चला रहा था। वह मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। परिजनोंं की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें