फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Mon, 23 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत हो गई। उधर, बाइक की टक्कर से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी हिमांशु उर्फ लाल (19) पुत्र रज्जन भरसिहा रविवार को दोपहर अपने दोस्त अंकित शिवहरे (18) पुत्र रावेंद्र शिवहरे के साथ साइकिल से खेत जा रहा था। बिसंडा-अतर्रा मार्ग पर खंजा बाबा के पास आल्टो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हिमांशु की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामफल प्रजापति (45) पुत्र लालू रविवार को शाम ट्रैक्टर ट्राली में बांस-बल्ली भरकर पिपरहरी से पलरा गांव जा रहा था। वह ट्राली में बैठा था। चालक समेत अन्य लोग ट्रैक्टर में बैठे थे।
विज्ञापन


पिपरहरी और बगिया गांवों के बीच ट्राली पलट जाने से वह बांस-बल्ली में दब गया। साथियों व राहगीरों ने जब तक उसे बाहर निकाला मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भूमिहीन था और मजदूरी करके पत्नी व चार बच्चों का पेट पालता था। पुुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी मंजू (25) पत्नी राजकरन पुत्र नवल (6) के साथ खेत से आ रही थी। रास्ते में पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। परिजन सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ ही देर में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें