फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में तीन घायल, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद के गांव बिघाना में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अलेवा से नागरिक अस्पताल जींद रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


बिंटू ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर पर परिवार के साथ बुआ के भात की गठड़ी खोल रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट हुई। आरोप है कि डंडे और ईंट से बिंटू, उसकी मां अंगूरी और पिता रणधीर को चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि लीला, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें