फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
फोटो 15- बदरिया में वार्ड 18 में क्षतिग्रस्त गली। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया वार्ड-18 के वाशिंदे इन दिनों जरूरी सुविधाओं के अभाव से भारी परेशानी झेल रहे हैं। वार्डवासियों ने नगर पालिका से गलियों और नालियों के निर्माण, बेहतर सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और आवारा पशुओं के आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड की मुख्य गली लंबे समय से जर्जर है, जहां इंटरलॉकिंग जगह-जगह उखड़ चुकी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियों के अभाव में गंदा पानी खड़ंजे पर बहता है। इसके अलावा, निराश्रित गोवंश, सांड और बंदरों के विचरण से लोग सहमे रहते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए उन्हें डंडा लेकर साथ चलना पड़ता है।
वार्ड में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय अंधेरा रहता है और सफाई कार्य भी स्तरीय नहीं होता है। विनय सक्सेना, देशबंधु गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अमित वार्ष्णेय और दिलीप कुमार सहित अन्य नागरिकों ने जल्द हालात सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


क्या बोले लोग

- वार्ड में इंटरलांकिग जगह-जगह उखड़ी पड़ी है। नगर पालिका नया इंटरलाकिंग कार्य कराकर नालियों का निर्माण कराए। - सचिन पुंडीर, स्थानीय निवासी

- वार्ड में निराश्रित पशु हर समय भ्रमण करते हैं। बच्चों को स्कूल भेजते समय खुद डंडा लेकर साथ जाना पड़ता है- प्रियांशु वार्ष्णेय, स्थानीय निवासी

-
वर्जन-

विभिन्न गलियों के निर्माण और विकास कार्यों के प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जा चुके हैं। बजट आते ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - विनीता तिवारी, सभासद वार्ड 18

फोटो 15- बदरिया में वार्ड 18 में क्षतिग्रस्त गली। संवाद

फोटो 15- बदरिया में वार्ड 18 में क्षतिग्रस्त गली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें