-फोटो 60 : दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट देते टै्रफिक एसएचओ सतीश कुमार व मौजूद अन्य। स्रोत पुलि
बहादुरगढ़। यातायात पुलिस और एलएंडटी कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में लाइनपार मोड पर एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को प्रतीकात्मक रूप से लॉलीपॉप देकर नियमों के पालन का संदेश दिया गया और चेतावनी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर यातायात प्रबंधक सतीश कुमार, आरटीए स्टाफ, आरएसओ रविंद्र सैनी और एलएंडटी कंपनी से दुर्गेश पवार टीम के साथ मौजूद रहे।