फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती के उन बच्चों की होगी पहचान, जिनके नहीं बने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र : सीजेएम

विज्ञापन
23jjrp01- एडीआर सेंटर में आयोजित वर्कशाप में भाग लेते जज व अन्य अ​धिकारी। स्रोत- एडीआर - फोटो : बिधूना में बेला रोड पर किरतपुर के पास सड़क किनारे मौरंग उतारता वाहन।
विज्ञापन
झज्जर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कीम साथी के तहत एडीआर सेंटर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन सचिव एवं सीजेएम विशाल ने किया। सीजेएम ने सभी सदस्यों को आदेश दिए कि वह ग्रामीण एवं दूरदराज बस्ती वाले क्षेत्रों में जाकर उन बच्चों की पहचान करनी है, जिनके आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र आज तक नहीं बने हैं।
विज्ञापन

इस काम के लिए सीजेएम ने आदेश दिए कि स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के पैरा लीगल वालंटियर नियुक्त किए हैं, जो इन बच्चों की सूची तैयार करेंगे। वह सूची सीजेएम को प्रस्तुत की जाएगी। इस सूची के आधार पर आगामी कार्रवाई नियम अनुसार पूरी की जाएगी।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंचल त्रिपाठी, डॉ. मनोज, जिला बाल संरक्षण इकाई से विकास वर्मा, जिला सूचना अधिकारी अमित बंसल, शिक्षा विभाग से डॉक्टर सुदर्शन पूनिया, महिला बाल विकास विभाग से प्रियंका, उमंग बाल गृह बहादुरगढ़ से पूजा, जिला विदिशा प्राधिकरण झज्जर के पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें