फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामान का पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा, केस दर्ज

Sat, 24 May 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बभनी में स्थित शराब की दुकान के पास दुकान से लिए गए सामान का पैसा मांगने पर आरोपियों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकान में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर आरोपी मनोज यादव व पंकज यादव निवासी मौजा भिरवा व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


‎ अनुराग सिंह निवासी कोलकी चमरसन का आरोप है कि 21 मई की शाम तीन बजे उसकी दुकान से कुछ लोगों ने मछली और अंडा लिया। वह बगैर पैसा दिए दुकान से जाने लगे तो उसने पैसा मांगा। इससे नाराज व्यक्तियों ने गाली-गलौज कर उसकी पिटाई कर दी। सामान का भी नुकसान कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आकर बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें