30jjrp20- राव मंगलीराम पार्क में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेते अतिथि व अन्य। स्रोत-आयोजक
झज्जर। राव मंगली राम पार्क में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय योग शिविर का पूर्णाहुति हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ।
विवेक गोयल, मुख्य योग शिक्षक डॉ. सम्मत सिंह ने बताया कि समापन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वाल्मीकि ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हवन यज्ञ में शामिल हुए। बड़ी संख्या में पुरुष, बच्चों व महिलाओं ने हवन यज्ञ में आहुति दी और सर्व मंगल की कामना की। ब्रह्मचारी इंद्रजीत, आचार्य रामनिवास ने वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ संपन्न कराया।
ब्रह्मचारी इंद्रजीत ने हवन यज्ञ के दौरान बताया कि हमारे ऋषि मुनियों ने कहा है कि यज्ञ के समान दूसरा कोई काम नहीं है। यह न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि एक ऐसा कर्म है जो पूरे विश्व को लाभ पहुंचाता है। मुख्य अतिथि रमेश वाल्मीकि ने कहा कि यज्ञ के समान कोई दान नही। यह शुद्ध और जीवनदायी हवा का दान करता है। यज्ञ सबसे श्रेष्ठ और पवित्र कार्य है, क्योंकि यह वायुमंडल को शुद्ध करता है और पूरे ब्राह्मण के कल्याण के लिए किया जाता हैं। हवन के उपरांत खीर और केले का प्रसाद वितरित किया गया।