फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में 2 किलोमीटर के दायरे में 52 अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
18jjrp10- बेरी में पोल पर लगे अवैध होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बेरी। शहर में दो किलोमीटर के दायरे में 52 अवैध होर्डिंग लगे हैं। स्ट्रीट लाइटों पर बिना अनुमति के लगे होर्डिंग कस्बे की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। नगर पालिका की तरफ से तीन दिन के अंदर अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग को उतारा जाएगा। स्ट्रीट लाइटों के पोल और सरकारी कार्यालयों के बोर्डों पर शुभकामनाओं के पोस्टर लगे हुए हैं।
बेरी भागलपुर से गोच्छी तक 52 अवैध होर्डिंग लगे हैं। नगर पालिका अधिकारियों की तरफ से बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वालों को बार-बार चेतावनी के बावजूद भी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इससे नगर पालिका को हजारों रुपयों का चुना हर साल लगाया जाता है और राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कानूनों को ताक कर पर रखकर सरकारी नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। सरकारी होर्डिंग जनता को सूचना देने के लिए लगाए जाते हैं लेकिन अवैध होर्डिंग निजी प्रचार कर रहे हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों को खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन

कस्बे में बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों व अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग को तीन दिन के अंदर अभियान चलाकर हटाया जाएगा। अगर इसके बावजूद भी कोई स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूजा साहू, सचिव नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें