फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर को आंधी के बाद बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
-फोटो 85 : मंगलवार को दोपहर के समय बहादुरगढ़ में धूल भरी आंधी के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते लो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे क्षेत्रवासियों को मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से राहत मिली। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद करीब पौने तीन बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों बाद हल्की से तेज बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

करीब 15 मिनट तक चली आंधी में हवा की रफ्तार 20 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि लगभग 10 मिनट तक बारिश हुई। इस दौरान हवा में नमी 26 से बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद आसमान बादलों से ढका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में अचानक आए इस बदलाव से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूल भरी आंधी के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर रुकने को मजबूर हो गए। बाद में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जून को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जबकि 26 जून को फिर से तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

-फोटो 85 : मंगलवार को दोपहर के समय बहादुरगढ़ में धूल भरी आंधी के दौरान अपने गंतव्य की ओर जाते लो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें