फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। सिरसा और रोहतक की टीम के बीच खेले गए अंडर-23 अंतर जिला प्रतियोगिता में रोहतक की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। मैच में जिले के गांव कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने 15 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया।
रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-सी में सिरसा और रोहतक की टीम के बीच अंडर-23 अंतर जिला प्रतियोगिता का लीग क्रिकेट मैच खेला गया। सिरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरसा की टीम 38.2 ओवरों में 125 रनाें पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क चौहान ने 36 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक की टीम ने 24 ओवरों में तीन विकेट पर 127 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने 9 ओवरों में 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया। सिरसा की टीम ने अब तक चार मैचों में से एक में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सिरसा की टीम का आखिरी लीग मैच 27 जुलाई को चरखी दादरी की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें