फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण कर निगम आयुक्त ने जांची सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। निरीक्षण कर नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था जांची। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए प्रयासरत हैं। सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मंगलवार को सेक्टर-2, सेक्टर-2 मार्केट, कन्हेली, दिल्ली रोड, झंग काॅलोनी आदि में निरीक्षण किया गया। मौके पर सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। इस दौरान सहायक अभियंता सत्यव्रत, संयुक्त आयुक्त नमिता, जिला नगर योजनाकार तिलकराज व मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, सहायक सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, पूर्व पार्षद अशोक खुराना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें