फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने पदक जीतने पर पहलवान को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हरिद्वार में आयोजित ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे वार्ड नंबर-31 के खिलाड़ी अरुण पहलवान का विधायक राजेश जून ने सम्मान किया। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय पर विधायक ने अरुण पहलवान को फूल-मालाएं और नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विधायक राजेश जून ने कहा कि अरुण पहलवान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, वार्ड-31 और पूरे बहादुरगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेलों में मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर खिलाड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। बहादुरगढ़ की मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और यहां के युवा खेलों के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें