फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना इंस्टीट्यूट को सर्किल रेट पर नहीं मिलेगी जमीन

Thu, 27 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में चेयरमैन से चर्चा करते सभासद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर पालिका बोर्ड ने भावना इंस्टीट्यूट को जमीन देने के प्रस्ताव पर पानी फेर दिया है। तेरह लाख 35 हजार रुपये जमा करा आवंटित की जाने वाली जमीन की कीमत सात गुना बढ़ा दी है। ऐसी हालत में अपरोक्ष रूप से यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया। दूसरी ओर बोर्ड ने खुले में शौच जाने पर 100 रुपये आर्थिक दंड की व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन



बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सभासद विनय तिवारी ने कहा कि भावना इंस्टीट्यूट को सर्किल रेट पर जमीन देने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में चिह्नित भूमि का रेट 55 सौ रुपये वर्ग मीटर तय किया गया है। इस आधार पर इस जमीन की कीमत 97 लाख 90 हजार होती है। संस्था निर्धारित धनराशि जमा कर जमीन का आवंटन करा सकती है। बोर्ड ने शहर के छह स्थानों पर नलकूप और ओवरहेड टैंक निर्मित कराने की लिए भूमि का आवंटित करने के प्रस्ताव पर संस्तुति की मुहर लगाई। खुले में शौच जाने तथा पटरी के दुकानदारों पर गंदगी फैलाने पर 100 आर्थिक दंड का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति स्थापित करने के लिए नउवाबाग की बजाय स्थान परिवर्तन कर तांबेश्वर चौराहा तय किया गया।


बैठक के अंत में सभासदों ने जयरामनगर चौराहे पर डा. राममनोहर लोहिया की मूर्ति स्थापित करने, प्रमुख मार्गों पर गेटों का निर्माण करा महापुरुष व शहर के कुछ गणमान्य नागरिकों के नाम से नामकरण करने के प्रस्ताव रखे। इन प्रस्तावों को लेकर बैठक में शोर शराबा शुरू हो गया। हालांकि यह प्रस्ताव कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके। बैठक  की अध्यक्षता चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने की। इस मौके पर ईओ रश्मि भारती, सभासद हाजी रजा, मो. वसीम खान, गोपाल रस्तोगी, सरोज देवी, कमला देवी, याहमीन बेगम, सोमवती, राजबहादुर यादव, इंद्रसेन पटेल आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें