फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ओडीएफ का सपना हो रहा है पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले को पूरी तरीके से ओडीएफ ( खुले में शाचालय से मुक्त ) घोषित करने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष के अंत तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा।वर्ष 2012-13 में किये गये बेस लाईन सर्वे में प्रदेश भर में  पांच लाख ओडीएफ बनाने की शुरुआत कि गई थी।
विज्ञापन



बताते चलें की जिले में कुल 215054 परिवारों को ओडीएफ  खुले में शाचालय से मुक्त किया जाना था। जिसमें  189941 से अधिक शौचालय का निर्माण हो चुका है। अब युद्ध स्तर पर बाकी बचे शौचालय का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। एसबीएम यानि के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौचालय से मुक्त कराना था। सर्वे में जिले के ऐसे गरीब परिवारों को चिह्रिनत किया गया था। जिनके पास शौचालय नहीं हैं और वह लोग शोच के लिये खुले में जाने को मजबूर हैं।


विभाग से जारी आंकड़ो के अनुसार अप्रैल-जुलाई 2016 तक 8037 ओडीएफ बनाये जा चुके हैं। इसके साथ ही अगस्त माह के आखिर तक ओडीएफ की तादाद और ज्यादा होने की संभवाना है। वहीं जिले का जसपुर ब्लाक पूरी तरीके से ओडीएफ मुक्त किया जा चुका है। साथ ही काशीपुर ब्लाक को जल्द ही ओडीएफ मुक्त किये जाने की तैयारी जोरो पर है।
विज्ञापन

एसबीएम  के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में  अधिकरियों द्वारा गांव के लोगो को शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही शौचालय बनाने वाले परिवारों को 12 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शौचालय के निर्माण को लेकर जागरुक हो रहे हैं।


हालांकि प्रदेश के कई जिलो में ओडीएफ का निर्माण अभी चल रहा है। प्रदेश को पूरी तरह से ओडीएफ करने के लिये 31 दिसंबर, 2018 की समयसीमा तय है।


 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बन रहे ओडीएफ निर्माण में तेजी लाने के लिये विभाग की एम एसबीएम नाम की मोबाईल एप शुरू की गई हैं। एप की मदद से गांवो में बनाये गये शौचालय का फोटो खींच कर विभाग की वेबसाइट पर भेजा सकता है। स्वजल विभाग में तैनात जगत मेहता ने बताया कि यह एप स्वजल विभाग में आकर मोबाईल में इंस्टॉल कराया जा सकता है। वहीं  जीपीएस के माध्यम से इन शौचालय को ट्रेक भी किया जा सकता है।

ओडीएफ निमार्ण का कार्य तेजी से चल रहा है। अगस्त आखिर तक काशीपुर को ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद गदरपुर ब्लाक और रुद्रपुर ब्लाक को भी सितंमबर में पूर्ण रूप से ओडीएफ घोषित कर दिया जायेगा।
विज्ञापन

भीम सिंह, परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें