फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे...से बांधा समा

विज्ञापन
09jjrp12- श्री कांशी गिरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करती महिला श्रद्धालु। स्रोत : मं
विज्ञापन
सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार दिवाली रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली का पावन पर्व सुख-समृद्धि का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में आयोजित कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती के पूजन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यतानुसार कार्तिक अमावस्या को मां लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थी। दीपावली की रात मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और घरों में दीप जलाकर उनका स्वागत किया जाता हैं। मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता हैं। कमल कीचड़ में खिलकर भी अपनी निर्मलता बनाए रखता है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कथा के उपरांत नारायणी सरदाना, विशन वधवा, शीला देवी चुघ, संतोष हंस, रोजी नारंग, इंदू भूगड़ा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज जाएंगे राम आएंगे..सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए है, भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मनोज चुघ, आंचल सेठी, आशू बजाज, प्रीति गाबा, भावना काठपालिया, संध्या आर्य, अर्पित सेवक, प्रधान रमेश लखेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें