बहादुरगढ़। डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को बहादुरगढ़ लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता और परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करने को कहा। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतों पर मौके पर भौतिक सत्यापन करवाकर नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने पिछली जनसुनवाई की शिकायतों के निस्तारण की प्रगति भी जांची। उन्होंने कहा कि शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखें और लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाएं। संवाद