झज्जर। गणतंत्र दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन भी किया।
डीसी ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के हाद परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व एसीपी अनिरुद्ध चौहान करेंगे।
परेड में हरियाणा पुलिस पुरुष व महिला, होमगार्ड, सीनियर व जूनियर एनसीसी विंग, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रजातंत्र की टुकड़ी शामिल होंगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्व अभ्यास किया गया।
फाइनल रिहर्सल उपरांत उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने समारोह स्थल पर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चौकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर आदि मौजूद रहे।