फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव : प्रदीप राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। संविधान दिवस पर समाजसेवी प्रदीप राठी सांखोल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। संविधान ने देश के सभी नागरिकों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि संविधान अधिकारों की रक्षा करने के साथ नागरिकों को उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से संविधान का अध्ययन करने तथा इसके मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 90 : प्रदीप राठी सांखोल।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें