निचलौल। मौसम का मिजाज बदलने के साथ बृहस्पतिवार सुबह पूरा निचलौल क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा। सुबह तड़के से करीब आठ बजे तक सड़कों पर धुंध छाई रही। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
कोहरे और ठंड के चलते सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। निचलौल-गोरखपुर मार्ग सहित प्रमुख सड़कों पर वाहन चालक धीमी गति से गुजरते दिखे। कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही।
क्षेत्र में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के कारण पहले से ही ठंड का असर बढ़ गया था। बृहस्पतिवार को घने कोहरे ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया। इससे ठंड और बढ़ गई है।