फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन फीडबैक में फिसली नगर परिषद, अब तक सिर्फ 15 लोगों ने दिया फीडबैक

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के नगर परिषद कार्यालय में आए लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक करते नगर परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है और नगर परिषद सर्वेक्षण को लेकर सिटीजन फीडबैक के मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। सर्वेक्षण के तहत अब तक केवल 15 लोगों ने ही फीडबैक दिया है जबकि इस प्रक्रिया से ओवरऑल मूल्यांकन के करीब एक हजार अंक तय होने हैं। इतनी कम भागीदारी से परिषद की रैंकिंग पर सीधा असर पड़ सकता है।

पहले के सर्वे में सिटीजन फीडबैक से स्थिति में सुधार देखने को मिला था लेकिन इस बार लोगों की रुचि बेहद कम है। जागरूकता की कमी और मौजूदा हालात इसके पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह सर्वे कुल 12500 अंकों का है जिसमें स्वच्छता, मूलभूत सुविधाएं और नागरिक संतुष्टि जैसे कई मानकों को शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक केंद्रीय मूल्यांकन टीम के दौरे का इंतजार है जिससे आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

वहीं, नगर परिषद में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल भी चिंता का विषय बनी हुई है। यदि यह हड़ताल लंबी चली तो न केवल सर्वे प्रभावित होगा, बल्कि शहर की व्यवस्थाओं पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। अधिकारियों के सामने अब दोहरी चुनौती है फीडबैक बढ़ाना और व्यवस्थाओं को पटरी पर लाना।
विज्ञापन




बहादुरगढ़ नगर परिषद के पास संसाधन
-डीसी रेट पर 198 सफाई कर्मचारी

-ठेकेदार के तहत 597 सफाई कर्मचारी

-कूड़ा उठान के लिए 140 वाहन व 123 कर्मचारी

-एक रोड स्वीपिंग मशीन, जेसीबी

-हर रोज उठाया जा रहा 112 टन कूड़ा

-कूड़े की प्रोसेसिंग 100 प्रतिशत

-हर रोज मिल रही 25 शिकायतें, सभी का डेली समाधान

-आनलाइन शिकायतों के लिए हर वार्ड में 4 सफाई कर्मचारी तैनात




श्रेणी अंक

दृश्य स्वच्छता 1500

कचरे का पृथक्करण, संग्रहण व परिवहन 1000

ठोस कचरा प्रबंधन 1500

स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच 1000

प्रयुक्त जल प्रबंधन 1000

डी-स्लजिंग सेवाओं का मशीनीकरण 500

स्वच्छता के लिए जनजागरूकता 1500

इकोसिस्टम सुदृढ़ीकरण व संस्थागत पैरामीटर 1000

स्वच्छता कर्मियों का समग्र कल्याण 500

नागरिक फीडबैक व शिकायत निवारण 1000

गारबेज फ्री सिटी 1000

आडीएफ, ओडीएफ प्लस, वाटर प्लस ग्रेडिंग 1000

कुल 12500




बहादुरगढ़ शहर की वर्ष वार रैंक
वर्ष रैंक

2024 197

2023 174

2022 111

2021 120

2020 256

2019 228

2018 209

2017 353






फिलहाल हड़ताल चल रही है। इस कारण फीडबैक का काम मंद गति से चल रहा है। मूल्यांकन टीम भी पूरे प्रदेश में वापस भेजी गई है। जैसे ही हड़ताल खत्म होगी, वैसे ही स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फीडबैक व अन्य कार्य तेजी से किए जाएंगे। -सुनील हुड्डा, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें