फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम के अभाव में नहीं पास हुआ बजट, कल फिर होगी नगर परिषद की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की शनिवार को बुलाई गई बजट बैठक एक बार फिर राजनीति की भेंट चढ़ गई। बैठक में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के अलावा महज तीन पार्षद ही मौजूद रहे। इनमें दो निर्वाचित और एक मनोनीत पार्षद शामिल रहे। ऐसे में एक बार फिर कोरम पूरा नहीं हो पाया और बैठक स्थगित करनी पड़ी जिससे बजट पास नहीं हो पाया। अब सोमवार को फिर बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


13 फरवरी को पार्षदों के बहिष्कार के चलते बजट बैठक नहीं हो पाई थी। अब लगातार दूसरी बार बैठक रद्द होने से नगर परिषद के कामकाज पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
बहादुरगढ़ नगर परिषद के पार्षदों ने वाइस चेयरमैन पाले राम शर्मा को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने को तैयारी कर रखी है। इसके लिए पार्षदों ने डीसी को एफिडेविट भी दिए हैं, लेकिन अभी तक अविश्वास प्रस्ताव लाने की तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसी बीच नगर परिषद की बजट बैठक दूसरी बार बुलाई गई लेकिन इस बैठक का भी पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। नगर परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 149 करोड़ रुपये की आय और 148 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का बजट प्रस्तावित है, लेकिन पार्षदों की गैरमौजूदगी के कारण इसे अभी तक पास नहीं किया जा सका है।

शहर के विकास कार्यों, नई योजनाओं और विभिन्न कार्यों में खर्च को लेकर चर्चा होनी थी, लेकिन पार्षदों की गैरमौजूदगी के चलते यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी। बैठक में चेयरपर्सन सरोज राठी और वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने निर्धारित एजेंडे के अनुसार तैयारियां भी पूरी कर रखी थी। बावजूद इसके, पार्षदों की संख्या कम होने के कारण बैठक की औपचारिक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।

वर्जन
अब सोमवार को फिर बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बजट को समय पर पारित किया जा सके। अगर उस दिन भी पार्षद नहीं पहुंचे तो मामला आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। -संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें