फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को दहलाना चाहते थे आतंकी, आधा दर्जन जगहों पर धमाका करने की थी साजिश

Thu, 05 May 2016 09:36 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : जी पाॅल
विज्ञापन
पाक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का साजिद मॉड्यूल दिल्ली में आधा दर्जन जगहों पर बम धमाका करना चाहता था। स्पेशल सेल के अधिकारियों की मानें तो मॉड्यूल के सदस्यों ने साकेत स्थित सिटी सेलेक्ट मॉल समेत कई मॉल और भीड़भाड़ वाले बाजारों की रेकी कर चुके हैं।
विज्ञापन


साजिद खुद रेकी करने गया था। गिरफ्तार आतंकियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने इंटरनेट से बम बनाना सीखा था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि साजिद मॉड्यूल म्यांमार में हो रहे दंगों समेत भारत में एक हुए दंगों का बदला लेना चाहता था।

दंगों को बदला लेने के लिए इस मॉड्यूल को  खड़ा किया गया था। मॉड्यूल के सदस्यों की साजिद के घर व दुकान में मीटिंग रखी जाती थी। गत एक दिसंबर व 20 दिसंबर को साजिद के घर में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में मॉड्यूल के सभी सदस्य आए थे।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले भाषण पढ़ाए जाते थे

आतंकी - फोटो : जी पाॅल
यहां पर मॉड्यूल सदस्यों को जैश ए मोहम्मद केआका अजहर मसूद और उसके भाई तल्हा की भाषणों की सीडियां दिखाई गई थीं। नेट से निकाल कर अजहर मसूद के भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले भाषण पढ़ाए जाते थे। साजिद ने ही मॉड्यूल को खड़ा किया था।

स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार जैश के कुछ आतंकियों ने पहले साजिद से इंटरनेट पर बात किया। जब उन्हें  भरोसा हो गया कि साजिद भारत में बड़े पैमाने पर तबाही फैला सकता है तो तब उसे मॉड्यूल खड़ा करने के लिए बोला गया।

साजिद ने ये जिम्मेदारी देवबंद के शाकिर को सौंपी। स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया कि चांद बाग के शखावत, अजीम, दिशान, मोहसिन, समीर व इकबाल बावलपुर के मो. इमरान, मुस्तफाबाद के नजीर, लोनी के कारी ताहिर व उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सबूत मिलने के बाद हुई गिरफ्तारी

आतंकी गिरफ्तार - फोटो : जी पाॅल
स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त अरविंद दीप ने बताया कि इन संदिग्ध आतंकियों पर काफी समय से नजर थी। इनकी बैठकों में दिल्ली पुलिस के मुखबिर जाते थे। पुलिस इनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही थी। जब पुलिस को आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिल गए तो तब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार साजिद मॉड्यूल के सदस्य वाट्सऐप ग्रुप पर बात करते थे। साजिद ने वाट्सऐप ग्रुप बना रखा था। पुलिस ने साजिद व अन्य लोगों का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी वाट्सएप पर क्या-क्या बातें करते थे।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से डमी बम भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि डमी बम से ये बम बनाना सीख रहे हों। इस संबंध में संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें