फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शराबबंदी लागू की जाए : डा. नैनवाल

Fri, 02 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो बागेश्वर
विज्ञापन
धूराघाट में शराब विरोधी अभियान चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अब धूराफाट क्षेत्र के लोगों ने भी शराब के खिलाफ एकजुट होने का निर्णय ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब ने पहाड़ को पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर धकेल दिया है। इसके खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


नशा हटाओ, पलायन रोको, पहाड़ बचाओ पदयात्रा का धूराफाट के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया तथा सरकार से प्रदेश में शराब बंदी की मांग उठाई। विशालकोट में हुई सभा को संबोधित करते हुए यात्रा के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सरकारों की अनदेखी के चलते पहाड़ का विकास रसातल में चला गया है।

जंगली जानवरों के आतंक के चलते खेती से ग्रामीण विमुख हो रहे हैं, रही सही कसर शराब ने पूरी कर दी है। गांव-गांव तक शराब पहुंच रही है, जिससे बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में शराब बंदी की मांग उठाई। आयोजक मदन उप्रेती, संजीव बिष्ट, नीरज तिवारी, हरीश चंद्र, दिनेश चंद्र, भगवत सिंह, कमलेश चंद्र सहित तमाम लोगों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें